वृषभ राशि: परिचय, प्‍यार और व्‍यवहार

राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ

  • तत्‍व: पृथ्‍वी
  • गुण: स्थिर
  • रंग: सफेद, हरा और गुलाबी
  • दिन: शुक्रवार और सोमवार
  • स्‍वामी ग्रह: शुक्र
  • मित्र राशि: कन्‍या मकर और वृश्चिक

वृषभ राशि: स्‍वाभाव से मेहनती व पार्टी पिपुल होते हैं लेकिन बात अगर प्रेम संबंधों की हो तो इनती अति कामेच्‍छा इनके लिए कभी कभी परेशानी का कारण बन जाती है।

वृषभ राशि के जातक व्‍यवहारिक होते हैं। इन पर आसानी से विश्‍वास किया जा सकता है ये धैर्यवान होते हैं और स्थिर स्‍वाभाव के होते हैं। लग्‍जरी इन्‍हें बहुत आकर्षित करती है। ये अच्‍छे कपड़े ब्रांडेड सामान परफ्यूम आदि बहुत आकर्षित करते हैं। ये आकर्षक होते हैं और विपरीत लिंग के लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। फूल बागवानी आदी के शौकीन होते हैं।

सुंदरता और शक्ति का सबसे उपयुक्‍त मिश्रण दिखता है वृषभ राशि के लोगों में। ये किसी भी परिस्‍थि‍ति में खुद को परेशानी या असुरक्षा में नहीं रख सकते। सुदरता पसंद होते हैं लेकिन कभी भी अपने अहंकार के साथ कॉम्‍प्रोमाइज नहीं करते।

इनमें जिद होती है लेकिन सकारात्‍मक रूप में। यह किसी भी काम को शुरू करें तो जुनून की हद तक जाकर उसकी सफलता के लिए प्रयत्‍न करते हैं।

ताकत में मेष राशि के समान होते हैं किन्‍तु यह अपनी ताकत का इस्‍तेमाल पूरी युक्ति के साथ करते हैं। इसलिए राशि चक्र की यह दूसरी राशि सबसे विश्‍वसनी राशि मानी जाती है।

स्‍वाभाव से गंभीर होते है किन्‍तु ज्‍यादा मिलनसार होते हैं। अपनी बात को कैसे सुंदरता से कहना है यह जानते हैं और परिस्‍थिति के अनुसार अपनी अंदाज में परिर्तन में भी माहिर होते हैं।

अपने इन्‍हीं गुणों के कारण ये हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं फिर वह परिवार हो समाज हो या मित्र मंडली।

मेष राशि के विपरीत यह फैसले लेते हैं और बहुत सोच समझ कर लेते हैं। चुनौतियों के लिए यह हमेशा तैयार रहते हैं। विचारों से पौराणिक लेकिन भोग के मामले में सबसे आधुनिक होते हैं। नए जमाने की हर लग्‍जरी इन्‍हें भाती है।

यह इतने व्‍यवहारिक होते हैं कि कैसी भी परिस्‍थिति हो यह अपना आपा नहीं खोते हैं।

लव लाइफ

भौतिक चीजों के प्रति इनका आकर्षण इनके प्रेम में भी दिखता है। यह गिफ्ट और उपहार से बहुत ज्‍यादा प्रसंन होते हैं। इनके साथ प्रेम में धैर्यवान होना बहुत जरूरी है क्‍योंकि यह बहुत धीरे धीरे खुलते हैं। इसके बावजूद यह बहुत कामुक होते हैं।

इनके लिए स्‍पर्श बहुत मायने रखता है। यह प्रेम और संवेदनाओं को बताने का एक सबसे उपयुक्‍त माध्‍यम है। एक प्रेम पूर्वक आलिंगन में ही इनका सारा क्रोध और नाराजगी छूमंतर करने के लिए काफी होता है।

बिना भौतिक प्रेम के इनको सब अधूरा ही लगता है।

परिवार और मित्र

मेलजोल बना कर शत्रु से भी मित्रता रखना इनके स्‍वाभाव में आता है। यह बहुत ही आसानी से किसी से भी दोस्‍ती कर लेते हैं।

ये हंसमुख होते हैं और बहुत बेहतर ढंग से अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं। इसलिए परिवार और मित्र मंडली में इनका रूतबा अलग ही होता है।

यह स्‍वाभाव से मजाकिया होते हैं और किसी भी परिस्थिति में लोगों का मूड हल्‍का करने में सक्षम होते हैं। इसलिए हर कोई इन्‍हें अपने पास देखना चाहता है।

बच्‍चों से इनका लगाव अप्रतिम होता है और बच्‍चे भी इन्‍हें पसंद करते हैं। यह घर व समाज में हो रहे आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्‍सा लेते हैं। इतना ही नहीं यह ऐसे आयोजनों में मेजबानी भी करते हैं।  

मित्र मं‍डली में भी इनकी जगह अलग ही होती है। हर कोई चाहता है कि ये उनके ग्रुप का हिस्‍सा बनें।

करियर

वृष राशि के जातक करियर में स्थिरता के लिए कठोर मेहनत करते हैं। यह पैसों से बहुत प्रेम करते हैं और हर समय प्रयास करते हैं कि किस तरह दो चार पैसे अधिक इकट्ठा कर लिए जाएं।

काम के मामले में वृषभ कर्मनिष्‍ठ विश्‍वसनीय मेहनती और धैर्यवान होते हैं।

सौंदर्य से जुडे काम फैशन और कॉस्‍मेटिक की चीजों से जुडे काम सिनेमा ओर एक्‍टिंग जैसे काम इनके लिए बहुत अच्‍छे होते हैं। प्रबंधन के काम में भी ये माहिर होते हैं और अपने काम को बहुत सुंदरता से कर लेते हैं।

आकर्षण

वृषभ राशि के लोग सुंदरता और लग्‍जरी की ओर बहुत जल्‍दी आकर्षित होते हैं। ये स्‍वाभाव से विलासी होते हैं। इन्‍हें द्वीअर्थी और चुटकीली बातें जिनमे थोड़ी अश्‍लीलता हो बहुत आनंद देती है।

इन्‍हें प्रभावित करने के लिए आपको खुद को मेंटेन करना होगा। इनके सामने ब्रॉड से लबालब होकर जाएंगे तो खुद ही आपकी ओर खिंचे चले आएंगे। महंगा परफ्यूम ब्रांडेड कपड़े और रौबदार व्‍यक्तित्‍व इन्‍हें आकर्षित करता है।

वृषभ राशि के जातक के दिल पर कब्‍जा करना चाहते हैं तो आप इन्‍हें महंगे गिफ्ट दीजिए जिसमें सौंदर्य से संबंधित चीजें हो तो कहने ही क्‍या। इसके अलावा खुद भी पूरी तरह से टिप टॉप रहें और स्‍टेटस से कभी कॉम्‍प्रोमाइज न करें।

ऐसा करेंगे तो वृष राशि के लोग स्‍वयं ही आपके पास आने की कोशिश करेंगे।  

वृषभ राशि से संबंधित लाभकारी वस्‍तुएं जैसे राशि रत्‍न, रुद्राक्ष आदि प्राप्‍त करने के लिए यहां क्‍लिक करें।

नमो नम:। क्‍या आप कोई जानकारी चाहते हैं