Mithun Rashi Business Horoscope December 2021

इस माह करियर और व्यवसाय के भाव में शुक्र ग्रह की छाया बहुत अच्छे संकेत दे रही है। आप पढ़ाई या काम दोनो ही बहुत मन से कर पाएँगे। जिसके परिणाम स्वरूप आपको सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोसन की पूरी सम्भावना है। कार्य क्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं। कारोबार में भी थोड़ी सावधानी के साथ चलें तो उसमें भी लाभ होगा। 

आपके लिए मूल मंत्र है की मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। आप मेहनत करें तो सितारे भी आपके हक़ में आ जाते हैं और आपकी राशि की कुंडली देखें तो ये कहने में कोई परहेज़ नहीं होगा की सितारे आपके हक़ में पहले से ही हैं लेकिन फिर भी आपको कुछ भी आसानी से नहीं मिलेगा।

व्यापार वृद्धि और नौकरी में सफलता के अचूक उपाए: 

  • एक कच्चे धागे को केसर के रंग में रंग कर सुख लें। इसके बाद इस धागे को अपने कार्य क्षेत्र में बाँध दें। इससे आपकी प्रतिष्ठा और काम काज बढ़ेगी। 
  • एक एकाक्षी नारियल जो की अभिमंत्रित हो उसे अपने व्यापार स्थल के धन स्थान या पूजा के स्थान पर रखें। रोज़ इसे धूप दीप दिखाएँ जिससे धन, व्यापार और सम्मान में वृद्धि होगी।
नमो नम:। क्‍या आप कोई जानकारी चाहते हैं