Category: Leo Daily Horoscope

 आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा उलझनें बढ़ाएगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांत‍ि रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व‍िरोधी आपको परेशान करने के प्रयास करते ही रहेंगे।

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा।

यद‍ि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

 आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

  कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

 यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

नमो नम:। क्‍या आप कोई जानकारी चाहते हैं