जानिए राशि अनुसार कौन सा Zircon है आपके लिए अच्‍छा

सफेद जरकन (White Zircon) वृषभ तुला और कर्क राशि

सफेद जरकन शुक्र से संबंधित होता है। इसे अंग्रेजी में Zircon या Jircon, Cubic Zarconia (CZ) और American Diamond (AD) भी कहते हैं। वृषभ और तुला राशि के लिए यह राशि अनुसार धारण किया जाने वाला रत्‍न है। इसे कई ज्‍योतिषाचार्य शुक्र के अच्‍छे प्रभावों के लिए धारण करने की सलाह देते हैं।

सफेद जरकन धारण करने के लाभ

  • इसे धन वैभव के लिए धारण किया जाता है। क्‍योंकि शुक्र ग्रह धन वैभव का कारक होता है।
  • यह रत्‍न धारण करने वाले को आकर्षक बनाता है। इसे धारण करने के बाद आपमें आकर्षण बढता है और विपरीत लिंग के लोग आपकी ओर खिंचे चले आते हैं।
  • खर्च अध‍िक होता है लेकिन उसी गति से धन भी आपकी ओर आकर्षित होता है।
  • पुरूषों में विवाह का कारक होता है शुक्र ग्रह इसलिए जिन पुरूषों के विवाह में परेशानी हो रही है वह इस रत्‍न को धारण करें शीघ्र लाभ होगा।
  • ऐसे लोग जिनका काम ब्‍यूटी, कॉस्‍मेटिक्‍स, लग्‍जरी चीजें और महिलाओं से संबंधित दूसरी चीजों का है वो भी इसे धारण करें काम काज में लाभ होगा।

दीपावली Offer जरकन की अंगूठी में 50% की छूट।


लाल जरकन (Red Zircon) मेष वृश्चिक और सिंह राशि

लाल जरकन (Red Zircon) मंगल और सूर्य के शुभ प्रभावों के लिए धारण किया जाता है। यह बल और प्रतिष्‍ठा देने वाला ग्रह है। लाल जरकन धारण करने के निम्‍न लाभ हैं:

  • कर्ज की समस्‍या से परेशान हैं तो इस रत्‍न को धारण करें। यह बहुत जल्‍द लाभ देगा।
  • सरकारी नौकरी या सेना आदि सशस्‍त्र बल में नौकरी प्राप्‍त करना चाहते हैं तो भी इस रत्‍न को धारण करें। अवश्‍य लाभ होगा।
  • पिता या बड़े भाई से मधुर संबंध चाहते हैं तो भी इस रत्‍न को धारण करें।
  • शत्रु भय और प्राण भय है तो भी इस रत्‍न को धारण करें निश्‍चित लाभ होगा।
  • लाल जरकन सूर्य के शुभ फल देता है तो यदि राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो इस रत्‍न को अवश्‍य धारण करें।
  • मेष, वृश्‍चिक और सिंह राशि के लिए यह बहुत प्रभावशाली होता है।

हरा जरकन (Green Zircon) मिथुन और कन्‍या राशि

हरा जरकन (Green Zircon) बुध ग्रह के लिए धारण किया जाता है। बुध बुद्धि और विवेक का कारक ग्रह होता है। इसको धारण करने के लाभ:

  • व्‍यापारियों के लिए यह रत्‍न वरदान जैसा है। इसे धारण करने से सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है तो आपके निर्णय आपको मुनाफा देते हैं।
  • अगर आप पढ़ाई कर रहे या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो भी आपको यह रत्‍न अवश्‍य धारण करना चाहिए।
  • यदि आप किसी भी तरह के क्रिएटिव काम में है और उसमें बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं तो भी आप इस रत्‍न को धारण करें।
  • कला के क्षेत्र से जुडें लोगों के लिए भी यह वरदान है।
  • सबसे अच्‍छी बात है कि बुध से संबंधित होने के बाद भी इसे किसी भी राशि के व्‍यक्ति धारण कर सकते हैं।
  • मिथुन और कन्‍या राशि के लिए यह राशि रत्‍न है। इसलिए इन दो राशि के लोगों तो इसे अवश्‍य धारण करना चाहिए।

नीला जरकन (Blue Zircon) मकर और कुंभ राशि

नीला जरकन जिसे अंग्रेजी में Blue Zircon कहते हैं शनि के शुभ प्रभावों के लिए धारण किया जाता है। इसे शनि की ढैया और साढे साती में भी धारण करने की सलाह दी जाती है। इसको धारण करने के निम्‍न लाभ होते हैं:

  • शन‍ि कर्म का फल देने वाले ग्रह हैं तो अगर आपको यह लगता है कि आपको आपकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल रहा है तो आपको नीला जरकन जरूर धारण करना चाहिए।
  • अगर शनि की साढें साती और ढैया से गुजर रहे है, शारीरिक और आर्थिक कष्‍ट हो रहा है तो आप इस रत्‍न को धारण कीजिए।
  • धन धान्‍य और वैभव का सुख देने वाला ग्रह होता है शनि तो इस अंगूठी को धारण करने से इसकी प्राप्‍ति होती है।
  • शनि से संबंधित क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो भी इस रत्‍न को धारण करना लाभकारी होता है।
  • इस रत्‍न को कोई भी राशि का व्‍यक्ति धारण कर सकता है यह नीलम की तरह नुकसान नहीं करता।
  • मकर और कुंभ राशि का स्‍वामी ग्रह शनि होता है तो यह इन दोनों राशि के लिए राशि रत्‍न होता है।

पीला जरकन (Yellow Zircon) धनु और मीन राशि

पीला जरकन जिसे अंग्रेजी में Yellow Zircon कहते हैं यह गुरू बृहस्‍पति का रत्‍न होता है। यह बृहस्‍पति की महादशा और अंतरदशा में धारण किया जाता है। इसको धारण करने के निम्‍न लाभ होते हैं:

  • व्‍यापार के लिए यह रत्‍न वरदान है इसे प्रत्‍येक व्‍यापारी को अवश्‍य धारण करना चाहिए।
  • काम काज रूपए पैसे को लेकर आ रही परेशानी को दूर करने के लिए भी पीला जरकन धारण किया जाता है।
  • मान सम्‍मान के लिए भी यह बहुत प्रभावशाली रत्‍न है। इसे धारण करने से आपकी सामाजिक प्रतिष्‍ठा बढ़ती है।
  • कपड़े का काम, धार्मिक चीजों से संबंधित काम या फिर पूजा पाठ आदि का काम करते हैं तो जरूर इस रत्‍न को धारण करें।
  • पथ भ्रष्‍ट लोग और गंदी आदतों में लिप्‍त हो गए लोग इसे धारण करें तो सही पथ पर आते हैं।
  • धनु और मीन राशि का स्‍वामी ग्रह बृहस्‍पति होता है। तो यह राशि रत्‍न है धनु और मीन राशि के लिए।

Open chat
1
नमो नम:। क्‍या आप कोई जानकारी चाहते हैं
Need any Information..