सिंह राशि: अहंकार, प्रेम और कुशल नेतृत्‍व

राशिचक्र की पांचवी राशि सिंह

  • तत्‍व: अग्‍नी
  • गुण: स्थिर
  • रंग: लाल और नारंगी
  • दिन: रविवार
  • स्‍वामी ग्रह: सूर्य
  • मित्र राशि: मेष धनु और मिथुन

सिंह राशि के जातक व्‍यवहार कुशल होते हैं किन्‍तु अपने ऊपर इन्‍हें बहुत अभिमान होता है। इनका यह नेचर इन्‍हें प्रेम संबंधों में थोड़ा कमजोर बना देता है।

दूसरों से अपना काम कैसे करवाना है इन्‍हें बखूबी आता है। यह परिस्थिति अनुसार गरम और नरम स्‍वाभाव के होते हैं। क्षमता अनुसार यह लोगों की मदद भी करते हैं लेकिन मदद करने से पहले यह व्‍यक्ति की जांच परख खूब अच्‍छे से कर लेते हैं।

यह स्‍वाभाव से ही अभिमानी और अपनी खूबियों पर इतराने वाले स्‍वाभाव के होते हैं। जो इनकी शरण में हैं उसके लिए यह सबसे अच्‍छे हैं और जो इनसे अलग है यह उन्‍हें पहचानने से भी इंकार कर सकते हैं।

कोई इनकी तारीफ करें इन्‍हें बहुत पसंद आता है। यह इसका प्रयास करते रहते हैं। आलस्‍य होता है किन्‍तु यदि प्रतियोगिता की बात हो तो खुद को सबसे ऊपर दिखाने के लिए पूरी जान लगा देते हैं।

अपने गुणों के कारण इनमें घमंड रहता है लेकिन यह मृदु स्‍वाभाव से ही लोगों से पेश आते हैं जब तक इन्‍हें कोई सामने से चुनौती न दे ये सामान्‍य ही रहते हैं। एक प्रतिस्‍पर्धा इनके मन में चलती ही रहती है। ऐसे तो ये मददगार और शांत ही रहते हैं किन्‍तु यदि किसी ने इन्‍हें चुनौती दी है या ये किसी वस्‍तु को प्राप्‍त करना चाहते हैं तो लक्ष्‍य की पूर्ति के लिए यह किसी भी स्‍तर तक चले जाते हैं।

यहां तक कि यह दूसरों के नुकसान की भी फिक्र नहीं करते और दूसरों को रौदते हुए आगे बढ़ जाते हैं। यह घमंड और सनक इनके लिए कभी कभी परेशानी का कारण भी बन जाती है।

अच्‍छी कदकाठी आकर्षक व्‍यक्तित्‍व और हठी स्‍वाभाव सिंह राशि की पहचान है। यह किसी के अधिन नहीं रह पाते और अपने विचारों को दबा के नहीं रख सकते। प्रखर संवाद करने वाले होते हैं और अपने साथ दूसरों को लेकर आगे बढ़ने वालों में हैं।  

लव लाइफ

समय के अनुसार आगे बढ़ना और मनोकामना को पूर्ण करने के लिए किसी भी स्‍तर पर चले जाना इनके प्रेम संबंधों के लिए कभी अच्‍छा होता है कभी बुरा भी होता है। यह स्‍वाभाव से सफल व्‍यक्ति और आकर्षक ही मालूम पड़ते हैं। इसलिए इनसे संपर्क में रहने की कोशिश हर कोई करता है।

किन्‍तु सिंह राशि के लोग लक्ष्‍य के प्रति इतने गंभीर होते हैं कि उसके लिए ये प्‍यार की कुर्बानी भी दे सकते हैं। इसके अलावा अगर इन्‍होंने प्रेमी को चाहना शुरू कर दिया तो इनके लिए उनसे बढ़कर और कुछ नहीं रह जाता।

इनसे मजबूत प्रेम संबंधों में रहना है तो आपको इनके अनुसार चलने की आदत होनी चाहिए। क्‍योंकि यह आदेश देने वाले और प्रेम संबंधों में भी नेतृत्‍व करने पर भरोसा करते हैं। वैसे ये प्रेम संबंधों को तथा आंतरिक पलों को खूब मनोरंजन के साथ सजाने संवारने तथा यादगार बनाने पर भरोसा रखते हैं।  

परिवार और मित्र

परिवार में हों या मित्र मंडली में सिंह राशि के लोग हमेशा नेतृत्‍व ही करते हैं। जिम्‍मेदारी लेने और आगे बढ़कर योजनाएं बनाने और उन पर क्रियान्‍वयन में यह हमेशा आगे रहते हैं। यदि घर का मुखिया इस राशि का हो तो बाकी सदस्‍यों को किसी भी प्रकार से घर के संबंध में चिंता करने की आवश्‍यक्‍ता ही नहीं बचती है।

ऐसा ही ये अपनी मित्र मंडली के साथ भी करते हैं। यदि आप इनका शासन पसंद करते हैं तो ये आपके लिए जान दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं लेकिन अगर आप इन पर हावी होने की कोशिश करेंगे तो ये तनिक भी देर किए बिना खुद को आपसे या आपको खुद से दूर कर देंगे।

इसलिए अगर आप दूसरों के नेतृत्‍व में रहना पसंद करते हैं तो आपके लिए सिंह राशि से बेहतर कोई दूसरा दोस्‍त मिलना मुश्‍किल ही नहीं नामुमकिन है।  

करियर

ये सरकारी नौकरी में सफल होते हैं और उच्‍च पदों पर आसीन होते हैं। नेतृत्‍व क्षमता होने के कारण ये राजनीति और ठेकेदारी जैसे कामों में भी सफल होते हैं।

इसके अलावा ये जहां चाहे वहां पूरे अधिकारों के साथ काम करते हैं। ये जहां भी काम करते है वर्चस्‍व में कोई भी कमी नहीं आने देते। जहां बात वर्चस्‍व की हो और नाम कमाने की हो ये ऐड़ी चोटी का जोर लगा देते हैं लेकिन हार नहीं मानते हैं।

आकर्षण

इनमें समस्‍या ये है कि सिंह राशि के जातक कुछ ज्‍यादा ही आत्‍म मुग्‍द होते हैं। लेकिन फिर भी यह विपरीत लिंग के लोगों में केयर और सहानुभूति देखकर अति प्रसंन होते हैं। इन्‍हें उपहार में यूनिक और एंटिक चीजें बहुत पसंद आती हैं।

इनको प्रभावित करना हो तो इनकी शान में आप कसीदे पढि़ए और इन्‍हें इनकी महानता के किस्‍से सुनाइए। अपनी तारीफ इन्‍हें बहुत पसंद है और ये अपी तारीफ सुनकर बिल्‍कुल पिघल जाते हैं। इसके बाद फिर आप इनसे सिर पर बैठिए या दिल में इन्‍हें कोई फर्क नहीं पड़ता।  

सिंह  राशि से संबंधित लाभकारी वस्‍तुएं जैसे राशि रत्‍न, रुद्राक्ष आदि प्राप्‍त करने के लिए यहां क्‍लिक करें।

नमो नम:। क्‍या आप कोई जानकारी चाहते हैं