Taurus Daily Horoscope 25 Oct 2021

Vrishabh Rashi
वृष– ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी अच्छे कार्य में आज आपका धन खर्च हो सकता है और आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में आज आपको अकल्पित सफलता प्राप्त होगी। दोपहर बाद आज आपको किसी कानूनी विवाद व मुकदमे में जीत मिलने की भरपूर संभावना है, जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा। आज आप दान पुण्य के कार्यों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।