Category: Virgo Daily Horoscope

आज व्यस्त रहने से और तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख म‍िलेगा। साथ ही पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ

आज शत्रु षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दुःश्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें।

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।

आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा।

द‍ि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

 कुछ व्यावसायिक एवं कुछ पारिवारिक तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धन का व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पंचग्रही योग आपको व्यावसायिक सफलता देगा, लेकिन अज्ञात भय से ग्रसित करेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मधुर संबंध बनेंगे।