Cancer Daily Horoscope 6 March 2022

Kark Rashi
कर्क– ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि आज आप कोई संपत्ति खरीदने का मन बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में भी आज आप कुछ नए-नए तकनीकों का प्रयोग करेंगे, जिससे भविष्य में आपको भरपूर सफलता प्राप्त होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी राज्य मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज संभल कर रहना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपको परेशान करने का हर संभव प्रयास करेंगे, लेकिन आपको अपने धैर्य को बनाए रखना है।