सितम्बर इस वर्ष का सबसे अच्छा माह होने जा रहा है। बहुत समय से रुके कार्यों में आप सफल होंगे। इस माह शनि देव आपको आपके सभी शुभ कर्मों का भरपूर फल देने की तैयारी में हैं। ध्यान रखें कि इस माह की शुरुआत से ही अपने से नीचे काम करने वाले और ग़रीब दीन हीन लोगों के हित में कार्य और विचार करें।
मेष राशि के लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से तो लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन के लिए भी ये समय बेहतरीन रहने वाला है। करियर में किए गए प्रयास आपकी अपेक्षा से ज़्यादा लाभ देंगे। नौकरी में लम्बे समय से आ रही बाधाए दूर होंगी।
कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के साथ अच्छा तालमेल बनने से प्रमोशन व अन्य लाभ भी मिल सकता है।
ऐसे लोग जो व्यापार करते हैं उनके लिए 11 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य का समय बहुत शुभ रहेगा। कार्य विस्तार की योजना पर कार्य करें, बड़ा लाभ अर्जित करेंगे। नए स्टार्टअप के लिए भी यह समय शुभ रहेगा।
सितारे 5 सितंबर के बाद से क़र्ज़ मुक्ति का मार्ग भी बना रहे हैं। राशि स्वामी मंगल के कन्या में भ्रमण से ये स्थिति बन रही हैं। आपका प्रयास रहेगा तो कर्ज मुक्ति के आसार ज़रूर बनेंगे। मंगल की शुभ दशा आपके स्वास्थ्य को शुभ दिशा दे रही है। रोगों से मुक्ति होगी।
5 सितम्बर को शुक्र ग्रह भी स्वराशि तुला में प्रवेश कर रहा है। जिससे भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जमीन-जायदाद प्राप्त करेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। अविवाहितों के विवाह की बात बन जाने का समय रहेगा। आपका आकर्षण बढ़ेगा और जीवन में स्त्री सुख भी आएगा।
