
मकर
प्यार के मामले में आज आपको अच्छे अनुभव होंगे। आमदनी में वृद्धि होने की अच्छी संभावना बनेगी। अचानक से धन प्राप्ति होने की संभावना है। किसी कलात्मक कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी, जो आपके लिए आमदनी का जरिया भी बन सकती है। पिताजी के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई में खूब लगेगा।
