Sagittarius Daily Horoscope 11 December 2021

Dhanu Rashifal
धनु– ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको आज अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपकी कई योजनायें एक साथ फलीभूत होकर आपको धन प्रदान कर सकती हैं। पारिवारिक जीवन के लिए दिन अनुकूल रहेगा और दांपत्य जीवन में तो दिन बेहतरीन रहने वाला है क्योंकि आपका जीवनसाथी और आप दोनों ही एक दूसरे से अपने मन की बातें जाहिर करते हुए अपने प्यार को जगाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा सा कमजोर जरूर कहा जा सकता है। भाग्य का साथ आपको मिलेगा। खर्चे थोड़े अधिक हो सकते हैं लेकिन परेशानी की कोई बात नहीं है। बिजनेस कर रहे लोगों को आज बेनिफिट मिलेगा।