Sagittarius Daily Horoscope 25 Oct 2021

Dhanu Rashifal
धनु– ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे जिसके चलते खानपान पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे और काफी कमजोरी महसूस कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य मजबूत रहेगा जिसके सहारे कामों में सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। जीवनसाथी को कोई अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ा तनाव मिल सकता है।